किशनगंज:मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम – एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैगमार्च

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर गुरुवार की शाम को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने डीएम नवीन कुमार व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सयुंक्त रुप से शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।फ्लैग मार्च सदर थाना से निकाला गया।

डीएम नवीन कुमार व एसपी संतोष कुमार ने लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की साथ ही भ्रामक खबरों से बचने व शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की।डीएम व एसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया गया।जो बस स्टैंड, अस्पताल रोड, गांधी चौक , फल पट्टी, सौदागर पट्टी , पश्चिमपाली आदि स्थानों से होकर गुजरा।साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अन्य ऐसी किसी तरह की खबरों से बचने की अपील की गई।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले के कुछ पॉइंटों को चिन्हित कर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा को लेकर चिन्हित स्थलों में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।जिले में सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की गई है।

फ्लैग मार्च में एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन खुसरू सिराज, किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामबालेश्वर राय,अवर निरीक्षक पूजा प्रिया,अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार व अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!