किशनगंज/प्रतिनिधि
किशनगंज सदर प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के पानिसाल गांव में गुरुवार को नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।दोनों रिश्ते में मां- बेटे थे। घटना गुरुवार की दोपहर बाद की बताई जाती है।मृतका मीना देवी 29, वर्ष व विश्वजीत राय 10 वर्ष पानिसाल गांव का रहने वाला था।
दोनों रिश्ते में मां – बेटे थे।बताया जाता है की सदर थाना क्षेत्र के पानीसाल गांव स्थित 29 वर्षीय मीना देवी नदी किनारे कपड़ा धोने गई थी।वह नदी में कपड़ा धो रही थी।इसी दौरान 10 वर्षीय बेटा विश्वजीत राय भी अचानक नदी किनारे पहुंच गया और पानी में खड़ा हो गया।तभी अचानक बच्चे का पांव फिसल गया इस दौरान वह नदी में डूबने लगे। बेटे को डुबता देख मां की नजर अचानक अपने बच्चे पर पड़ी।तभी मां मीना देवी भी अपने बेटे को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ी।
जहां बेटे को बचाने की कोशिश करने लगी। लेकिन मां मीना देवी भी नदी में डूब गई।दोनों गहरे पानी में चले गए। मां बेटा को डूबता देख बगल से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी और वहां आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए।लोगों की नजर पड़ते ही कुछ लोगों ने दोनों मां – बेटे को बचाने का हर संभव प्रयास किया।कुछ लोग उन्हें बचाने नदी में भी उतरे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक मां- बेटा नदी में डूब चुके थे।घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई।
सूचना पर सदर अंचल के सीओ राहुल कुमार व सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की खोजबीन शुरू की गई। कई घंटों के मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला व बच्चे के शव को नदी से बरामद किया गया और शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया।
सदर अंचल के सीओ राहुल कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से एक महिला और बच्चे की मौत हुई है।शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है। प्रावधान के अनुसार मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी।


























