बहादुरगंज में मोहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, “या हुसैन” के नारों से गूंजा शहर

SHARE:


बहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद

मोहर्रम के अवसर पर बहादुरगंज के अली हसन चौक से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस पूरे श्रद्धा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस अली हसन चौक से प्रारंभ होकर झांसी रानी चौक होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा। इस दौरान “या हुसैन, या हुसैन” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा और माहौल धार्मिक आस्था से सराबोर रहा।
अखाड़ा जुलूस में शामिल खिलाड़ियों ने अपने-अपने पारंपरिक करतब और खेल-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्ग के दोनों ओर मौजूद रहे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सभी ने उनकी सराहना की।


कार्यक्रम को सफल बनाने में अली हसन चौक मोहर्रम कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अतहर आलम, सचिव मेहंदी हुसैन, दानिश आलम, मुलाजिम हुसैन अंसारी, सरवर आलम, तैयब आजाद, ताहिर आलम, गोल्डन, तफसीर, महताब आलम, एहसान, दानिश राजा सहित मोहर्रम कमेटी के अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।


जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सरदार एवं अंचल अधिकारी आशीष कुमार भी कार्यक्रम की निगरानी करते हुए उपस्थित रहे।


प्रशासन और मोहर्रम कमेटी के समन्वय से अखाड़ा जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई