समेली में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित,विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

SHARE:

समेली /कटिहार- प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वच्छता, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, पशुपालन एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभुकों तक समय पर लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं नियमित निगरानी आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद हाशिम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनामिका कुमारी, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विमल कुमार, सीडीपीओ कुमारी स्नेहलता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी भानु भवेश, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी, प्रीति देवी, रेणु देवी, धनेश्वर कुमार मंडल, मुखिया राजेश कुमार मंडल, राजीव कुमार मंडल, मनीष कुमार ठाकुर, अनीता देवी, जीविका के एसी सुमित कुमार, राजस्व कर्मचारी मिथुन कुमार, कपिल मुनि, लेखापाल विनोद कुमार सिंह, मोहम्मद अरशद, शम्भू मुखिया, तौसीफ आलम सहित प्रखंड एवं अंचल के कई कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई