बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित गौरीडीह गांव के मुशहरी टोला निवासी राजीव ऋषि (17) की बोरवा धार के पानी में डूबने से मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक के पिता सुशील ऋषि ने बताया कि उनका पुत्र सुबह करीब 10 बजे घर से घास काटने के लिए निकला था।देर शाम चार बजे तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि राजीव बोरवा धार में डूबा हुआ है।स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही बरारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इधर रौनियां पंचायत के सरपंच अमित कुमार यादव एवं वार्ड सदस्य अवधेश साह ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
























