मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

कटिहार – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल के अंतर्गत बस्तौल स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह शुरू हुए इस कार्यक्रम में आश्रम के वृद्ध जनों के उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए दो घंटे का विशेष योग शिविर चलाया गया।

जिसमें सभी बुजुर्गों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। योग के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए शाखा के कर्मठ सदस्य और प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सौरभ अग्रवाल द्वारा बुजुर्गों की हड्डी एवं जोड़ों की निःशुल्क जाँच की गई। जाँच के उपरांत ज़रूरतमंदों को आवश्यक दवाइयाँ और कैल्शियम के इंजेक्शन भी मुफ़्त उपलब्ध कराए गए।

सेवा के इसी क्रम में मंच द्वारा वृद्धजनों के बीच अनाज और ताज़े आमों का वितरण कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। इस कार्य को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव मयंक पूरणमलका,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल मुरारका, सदस्य डॉ. सौरभ अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, कुणाल पोद्दार, सुरेश जैजानी और गौरव अग्रवाल आदि सक्रिय भुमिका निभाई ।

शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बताया कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” समाज के प्रति अपने इस दायित्व को निभाने और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कटिहार शाखा अपने सभी समर्पित सदस्यों का आभार व्यक्त करती है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई