किशनगंज/प्रतिनिधि
नशे की लत से बचने के लिए यातायात थाना की पुलिस आम लोगों को जागरूक कर रही है।इसके तहत लोगों से नशे की लत से बचने व शराब के नशे से दूर रहने को लेकर शहर से लेकर गांव तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में यातायात थाना की टीम के द्वारा रविवार को जागरूकता मार्च निकाली गई।
जिसमें स्कूली बच्चे, यातायात थाना के अवर निरीक्षक सूरज कुमार व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।जागरूकता मार्च यातायात थाना परिसर से निकली और डुमरिया, बस स्टैंड, डेमार्केट, अस्पताल रोड , गांधी चौक होते हुए विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी।इसके बाद केलटेक्स चौक में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान पुलिस के द्वारा लोगों से संवाद भी स्थापित किया गया औऱ लोगों से नशे की लत से बचने की अपील की।
यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि शराब सहित किसी भी चीज का नशा किसी भी सूरत में अच्छा नहीं होता।नशा करने वालों के विरुद्ध व शराब पीने वालों के विरुद्ध कानून में भी सजा का प्रावधान है।पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है।लेकिन लोगों को स्वयं भी जागरूक होने की आवश्यकता है। लत से हमेशा के लिए दूर हो सकते हैं।नशा शारीरिक व मानसिक विकास के लिए भी हानिकारक होता है।




























