कटिहार:नव पदस्थापित आयकर अधिकारी का सीए ने किया स्वागत

SHARE:

कटिहार – कटिहार सीए सीपीई चैप्टर की ओर से आयकर अधिकारी आईटीओ कटिहार के रूप में पदभार ग्रहण करने पर संजीत आनंद को हार्दिक बधाई एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समुदाय के सदस्यों ने श्री आनंद को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं सकारात्मक कार्यशैली से आयकर विभाग, कटिहार की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा करदाताओं को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम के दौरान आयकर विभाग एवं कर पेशेवरों के मध्य बेहतर समन्वय, पारदर्शिता एवं सहयोग की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया।वक्ताओं ने कहा कि ऐसे व्यावसायिक संवाद विभाग एवं कर सलाहकारों के बीच आपसी समझ को मजबूत बनाने के साथ-साथ कर अनुपालन को भी बढ़ावा देते हैं।

चैप्टर के पदाधिकारियों ने श्री संजीत आनंद का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभाग एवं पेशेवर समुदाय के बीच सकारात्मक संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे तथा करदाताओं के हित में प्रभावी कार्य संपादित किए जाएंगे।कार्यक्रम के अंत में श्री संजीत आनंद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल, सफल एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई