102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों की मांगों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित

SHARE:

एक दर्जन मांगों पर बनी सहमति – विकास सिंह

कटिहार – स्थानीय संयुक्त श्रम भवन में श्रम अधीक्षक पीटर मिंज के अध्यक्षता में 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों यह विभिन्न मांगों को लेकर एक त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। जिसमें जैन प्लस एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधि एचआर हेड विनीत कुमार, ओएम विजित श्रीवास्तव, क्लस्टर प्रमुख कुमार सिंह, पवन शर्मा एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह, अध्यक्ष अमर सिंह, सचिव अब्दुल मतीन, कोषाध्यक्ष मणिकांत झा, सुपौल जिला अध्यक्ष किशोर देव,अरुण कुमार, मोहम्मद मुस्लिम मुजफ्फरपुर, चंदन कुमार सहरसा, अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार मधेपुरा जिला के अध्यक्ष के अलावा 50 से 60 102 के कर्मचारी त्रिपक्षीय वार्ता में उपस्थित रहे। श्रम अधीक्षक पीटर मिंज ने बताया कि त्रिपक्षीय वार्ता में कई बिंदुओं पर समझौता हुआ है। जिसमें 102 एंबुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी कुशल श्रमिक का 551 रुपया दिया जाएगा। कार्य से बैठे तीन कर्मचारी सोनू कुमार, मनोज कुमार एवं आनंद कुमार को पटना कार्यालय में माफीनुमा आवेदन देने के एक सप्ताह के अंदर कार्य पर बहाल कर लिया जाएगा। 17 जून को सभी कर्मचारियों को सदर अस्पताल के प्रांगण में क्लस्टर प्रमुख कुमार सिंह के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। भविष्य निधि इपीएफ , कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी, सभी कर्मचारियों का संबंधित कार्यालय में ससमय अंशदान जमा किया जाएगा। स्वर्गीय धीरज महतो के परिजनों के द्वारा पटना कार्यालय में एफआईआर सहित अन्य कागजात एक सप्ताह के अंदर पटना कार्यालय में जमा करने के 15 दिनों के अंदर परिजन के खाते पांच लाख रुपए 500000 जैन प्लस एजेंसी के द्वारा जमा कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को ओवर टाइम का प्रोत्साहन राशि ससम्मान दिया जाएगा। स्वर्गीय अनिल ठाकुर के परिवार के सदस्य को इस महीने के अंत तक चालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष के अक्टूबर माह में बोनस के भुगतान के लिए एजेंसी के वरीय पदाधिकारी से वार्ता कर संघ को बता दिया जाएगा। 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों के छोटी-मोटी गलतियों पर जिले से बाहर स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। एंबुलेंस में तेल के माइलेज को लेकर स्थानीय क्लस्टर प्रमुख एवं संघ के कर्मचारी दोनों मिलकर तेल के माइलेज को तय करेंगे।त्रिपक्षीय वार्ता के अंत में 102 एंबुलेंस के सभी कर्मचारी एवं स्थानीय क्लस्टर आपस में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे और परिवार के तरह एजेंसी को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि आज का त्रिपक्षीय वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण मैं बैठक सफल रहा। श्री सिंह ने जैन प्लस एजेंसी के अधिकृत प्रतिनिधियों, श्रम अधीक्षक एवं अपने कर्मचारियों की प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से आज का त्रिपक्षीय वार्ता सफल रहा। श्री सिंह ने इस सराहनीय काम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के विशेष सहयोग के लिए श्री सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई