मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पंचायत भवन कुरेठा में सहयोग शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव,सरपंच प्रमोद सिंह,पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी,वार्ड सदस्य कार्तिक ठाकुर आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया श्री यादव ने कहा की सरकार के द्वारा जो लोग प्रखंड,अंचल नहीं जा पाते हैं उनके लिए यह सहयोग शिविर लगाया गया था।
इस शिविर में एक साथ 16 स्टॉल लगाए गए थे। आम लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं का आवेदन शिविर में दिए इसका निदान भी ऑन द स्पॉट किया गया । वहीं वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड मनसाही अभिषेक रंजन, अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल भी सहयोग शिविर पहुंचे सभी स्थलों में घूम घूम कर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि जो भी आवेदन शिविर में पड़े हैं उनका ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जाएगा।
जो आवेदन ऑन द स्पॉट नहीं होता हैं,उन्हें एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करें। वहीं दर्जनों लोगों के बीच जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुरेठा पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार उरांव, मनरेगा के रामदेव यादव,पेंशन के मनोज कुमार,बिजली विभाग के जेई रोशन कुमार राकेश, शिक्षा विभाग के अरुण कुमार,कृषि विभाग के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।


























