डूमर हाट में मुहर्रम पर्व को लेकर डूमर हाट में शांति समिति की बैठक आयोजित,डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

SHARE:

समेली /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमर पंचायत के डूमर हाट में मंगलवार को आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने की। बैठक में कोढ़ा सर्किल एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद हाशिम, एएसआई धर्मेंद्र कुमार एवं एएसआई सूरज ठाकुर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अखाड़ा कमेटियों एवं जुलूस आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सभी जुलूसों को निर्धारित रूट चार्ट एवं समय-सारिणी का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद हाशिम ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ एवं अफवाहपूर्ण पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।


इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार मंडल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रोशन मंडल, मुखिया मनीष ठाकुर, पूर्व मुखिया विनोद कुमार चौधरी, सरपंच रमजान अली, पूर्व सरपंच केदार मंडल, राहुल भारती, नुरुल हुदा, मुनोवर आलम, मोहम्मद सिराजुल आलम, मोहम्मद मुर्शिद, मोहम्मद फिरोज, देवदत्त आडवाणी, टुनकु मुस्लिम, मोहम्मद मांगन, इमाम सज्जाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि,समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई