प्राणपुर/कटिहार – प्राणपर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ पर बस्तौल बाजार से पूरब मुसहरी टोला के पास प्राणपुर की ओर से कटिहार की ओर जा रहे ट्रिपल लोड एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मवेशी के झुंड से टकरा गया। जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना बुद्धवार के देर शाम की है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद एनएच पर आसपास के लोगों तथा राहगीरों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना प्राणपुर थाना को दी गई।इस दौरान घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय प्रकाश दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित कर मामले को लेकर पूछताछ की।लेकिन मृतक एवं घायल की पहचान नहीं हो सकी।
स्थानीय मुखिया मुजाहिद आलम ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया है कि तेज रफ्तार के कारण बाइक चालक नियंत्रण खो बैठाऔर सड़क के किनारे जा रहे मवेशियों के झुंड से टकराकर सड़क पर जा गिरा।जिससे यह बड़ी दुर्घटना हुई। उन्होंने प्रशासन से एनएच-31 पर नियमित गश्ती एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।वहीं पुलिस मृतकों एवं घायल की पहचान को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।























