प्रमंडलीय आयुक्त ने नाव परिचालन के प्रोटोकोल को लेकर एसडीएम को दिए निर्देश

SHARE:

मनिहारी नाव घाट पर दंणडाधिकारी नही थे उपस्थित प्रमंडलीय आयुक्त नाराज

कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में गुरूवार को पुर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार पहुंचकर गंगा घाट, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरिक्षण किये । प्रमंडलीय आयुक्त सबसे पहले गंगा घाट पहुंचे। एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह ने प्रमंडलीय आयुक्त को मनिहारी के भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया।

उन्होंने रिवर फ्रंट तथा शवदाह गृह निर्माण की भी जानकारी दी । आयुक्त नाव घाट, समुह घाट पर पहुंच कर नाव पर बैठे यात्रियो से सुविधा तथा नाव भाड़ा की जानकारी प्राप्त किए। नाव घाट पर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के मौजूद नही रहने से प्रमंडलीय आयुक्त नाराज हो गए। उन्होंने एसडीएम को सख्त निर्देश देते हुए कहा की हर हाल मे दंडाधिकारी को नाव परिचालन के दौरान उपस्थित रहना है ।

घाट से वापसी के बाद आयुक्त अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर पदाधिकारियो के साथ समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अनुमंडल के बाद आयुक्त प्रखंड तथा अंचल कार्यालय का निरिक्षण किये । सभी कार्यालय निरिक्षण के उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि कार्यालय में चल रहे रेगुलर कार्य तथा कर्मियो के कार्य करने की शैली को देखा गया है ।

उन्होंने कहा की नाव घाट पर जारी प्रोटोकोल का पालन किया जा रहा है या नही इसकी जांच की गई है । विक्रमशिला पुल के बंद होने के बाद से मनिहारी घाट पर यात्रियो का दबाव बढ़ गया है । जिसको लेकर नाव परिचालन के दौरान खराब मौसम ,संध्या के बाद नाव का परिचालन नही किये जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं । आयुक्त ने कहा कि फेरी सेवा का भी परिचालन बहुत जल्द होगा। मौके पर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह,एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, आरओ रामसागर पासवान, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई