शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, शीघ्र वेतन भुगतान की मांग

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

जीओबी मद से वेतन भुगतान पाने वाले शिक्षकों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं मिला है इससे शिक्षकों में मायूसी है।

इस संदर्भ में बिहार राज प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई कोचाधामन के प्रखंड अध्यक्ष जहांगीर आलम ने बताया की शिक्षकों तीन महीना से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं।

वेतन भुगतान नहीं होने से बीमारी इलाज बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर परिवार का अन्य खर्चा में परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था कर शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग किया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई