कटिहार – भाजपा कार्यालय में जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय ने की। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्य योजना ,समीक्षा बैठक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि मनाई गई।
बैठक का शुभारंभ वन्दे मातरम एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान,जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाषचंद्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रभूषण ठाकुर, डॉ. एसएन पोद्दार मुख्य रूप से शामिल रहे ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज राय ने संरचनात्मक के विषयों पर विस्तार पूर्वक उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी 23 मई से 24 तक दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करेंगी। जिसमें जिला के सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होगे । भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर जिला स्तर पर शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर हर महीने के महत्वपूर्ण बैठक बिंदुवार का आयोजित करेगी।
इस मौके पर उपस्थित मंचासीन सभी वक्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और अपने-अपने संबोधन में उनके विचारों को उनके किए गये कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय ,गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल,राघवेन्द्र सिंह, प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, प्रियंका सिंह, अभिषेक सिंह,विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
























