बे मौसम बारिश से किसान बेहाल,मक्का किसानों की बढ़ी परेशानी

SHARE:

सब्जी फसल को हुआ व्यापक नुकसान

मनसाही/कटिहार – मंगलवार की शाम को शुरू हुए बुधवार की सुबह के 6:30 बजे वर्षा पढ़ना बंद हुआ लगातार 12 घंटा से ऊपर बे मौसम वर्षा पढ़ने से प्रखंड क्षेत्र में तैयार किए मकई की फसल को भारी छती पहुंचा हैं।

किसान मकई को तैयार कर सुखा रहे हैं और लगातार वर्षा होने से मकई की फसल सुख नहीं रही हैं,उल्टे किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं,अभी तक 90 फीसदी किसानों के खेतों में मक्का की तैयार फसल लगा हुआ हैं जो की मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं 

जब तक धूप काफी नहीं होगा तब तक किसान मकई की कटाई नहीं करेंगे।वहीं जो भी किसान मकई की कटाई किए हैं उन्हें भारी परेशानियों का सामना इस बे मौसम वर्षा होने से हो रही हैं। वहीं प्रखंड क्षेत्र में लगातार 12 घंटा हुई वर्षा से करेला, भिंडी, परवल, मिर्च, टमाटर आदि के खेतों में दो-दो फीट पानी जमा हो जाने से सब्जी फसल बर्बाद हो गया।

किसान मोटर पंप से अपने खेतों से पानी की निकासी कर रहे हैं की सब्जी की फसल बच सके।किसानों ने कृषि विभाग से जांच करा कर फसल छती का मुआवजे की मांग की हैं। वही मौसम विभाग 15 मई तक लगातार वर्षा होने का अनुमान जताया हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई