कटिहार – एनएफ रेलवे मालीगांव गुवाहाटी के सहायक महाप्रबंधक वीर भद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में कटिहार मंडल के कटिहार–रौतारा सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों का गहन आकलन किया गया।निरीक्षण के क्रम में रौतारा स्थित बूट लॉउंन्ड्री का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान एजीएम ने मशीनों के संचालन एवं कार्य निष्पादन में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त रौतारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन परिसर, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों द्वारा स्टेशन परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता तथा भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।निरीक्षण के दौरान कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता, निर्माण ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित रेलवे अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
























