मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत के रानीडीह आदिवासी टोला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच मे जूट गये ।
एसडीपीओ ने फोरेंसिक जांच टीम को भी घटनास्थल बुलाया । मृतका की पहचान शीला उरांव (45) पति विनोद उरांव के रूप मे हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। इस संबंध में कुमारीपुर पंचायत के सरपंच अर्जुन मंडल ने बताया कि शीला उड़ाव मानसिक रूप से बीमार थी।
वह देर रात घर के पीछे खजूर के पेड़ मे फांसी का फंदा झुलकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन शौच के लिए बाहर निकले तो देखा की महिला खजूर के पेड़ मे फांसी लटकी है । घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । ग्रामीणो ने घटना की सूचना एसडीपीओ तथा थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटनास्थल पर मृतक महिला के पति विनोद ने एसडीपीओ को बताया कि शीला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी । वह हर दिन कुछ नई हरकत करते रहती थी । एसडीपीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या दिख रहा है । उन्होने बताया कि फोरेंसिक टीम भी सभी बिंदुओ पर साक्ष्य जूटा लिया है । शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस मृतक के पति तथा पुत्रो से सभी बिन्दुओ पर पुछ तार कर रही है ।
























