चोरी की मोटर के साथ एक गिरफ्तार
डंडखोरा/कटिहार – थाना क्षेत्र के बहियार से मोटर चोरी की घटना के विरुद्ध पुलिस की सक्रियता से चोरों का मनोबल गिरने तथा घटना में विराम लगने की संभावना नजर आ रही है। खासकर किसान डंडखोरा पुलिस की प्रशंसा कर रही है।
अपर थानाध्यक्ष अमलेन्दु सिंह एवं एसआई अरविन्द सिंह की टीम ने आसूचना के आधार पर थाना कांड संख्या 60/26 दिनांक 29.04.2026 में चोरी किये गये मोटर के साथ एक अभियुक्त पप्पू कुमार पासवान (26 )पिता प्रकाश पासवान बौरनी थाना- डंडखोरा जिला कटिहार निवासी को हिरासत में लिया।
इस बाबत एसआई अरबिंद कमार ने बताया कि पुलिस के डर से अभियुक्त मोटर को अन्यत्र छिपा दिया था।आज उसे ला रहा था कि बौरनी मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूर्व में भी चोरी के कई मोटर बरामद और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष विजय महतो ने बताया कि मोटर जब्त कर अभियुक्त पप्पू पासवान के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
























