कटिहार:सर्वोदय संकल्प शिविर में नैयर मसूद खान को किया गया सम्मानित

SHARE:

संगठन के प्रति समर्पण को मिली पहचान

कटिहार – कांग्रेस पार्टी के अररिया प्रभारी सह कटिहार के अमला टोला निवासी नैयर मसूद खान को संगठन और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ में सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यों की सराहना की।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नैयर मसूद खान लंबे समय से संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके समर्पण और मेहनत का ही परिणाम है कि उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

सम्मान मिलने के बाद नैयर मसूद खान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यक्रम आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे संगठन की मजबूती और समाज सेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहेंगे। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। वही नैयर मसूद खान को सम्मानित किए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

सबसे ज्यादा पड़ गई