डीआईजी गणेश कुमार सहित अन्य बटालियन के कमाडेंट रहे मौजूद
संवाददाता। किशनगंज
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की खगड़ा शाखा द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर ) पहल के अंतर्गत 63 वी बटालियन बीएसएफ को एक ई-रिक्शा प्रदान किया गया। यह पहल सुरक्षा बलों के सहयोग एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।ई-रिक्शा का औपचारिक हस्तांतरण एक विशेष समारोह के दौरान किया गया, जिसमें बीएसएफ एवं एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बीएसएफ सेक्टर किशनगंज के डीआईजी गणेश कुमार, 63वीं बटालियन के कमांडेंट अरुण कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा 2IC राकेश कुमार मीणा, 2IC अनुकेश कुमार तथा 2IC आकाश कश्यप भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।एसबीआई की ओर से कटिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजीत कुमार सिंह एवं खगड़ा शाखा प्रमुख श्री आर्यन राज ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा समाज कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर एसबीआई अधिकारियों ने कहा कि यह सीएसआर पहल बैंक की सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण तथा देश की सेवा में लगे सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान को दर्शाती है। यह ई-रिक्शा बटालियन परिसर में स्थानीय परिवहन आवश्यकताओं में सहायक होगा तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगा।63वीं बटालियन बीएसएफ के अधिकारियों ने एसबीआई खगड़ा शाखा की इस पहल की सराहना करते हुए बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया।


























