प्रतिनिधि/ किशनगंज
टाउन थाना में पदस्थापित चौकीदार पलटन राम को सेवानिवृत्ति उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस सभागार में आयोजित सादे समारोह में एसपी संतोष कुमार ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व बुके प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं मौके पर उपस्थित प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद ने पलटन राम के 25 वर्षों के स्वर्णिम सेवाकाल की उपलब्धियों को गिनाया।
इस दौरान टाउन थाना में भी पदाधिकारियों और चौकीदारों ने उन्हें उपहार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके सुखमय व दिर्घायु जीवन की कामना की। विदाई की इस कठिन बेला में सहकर्मियों की आंखें नम थीं।


























