अररिया /अरुण कुमार
अररिया में पुलिस के द्वारा सूखे नशे के कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड कारवाई की जा रही है ।पुलिस द्वारा की जा रही कारवाई में अभी तक करोड़ो रूपए का स्मैक बरामद किया जा चुका है ।इसी क्रम में पुलिस ने रविवार को त्रिशुलिया घाट जाने वाली सड़क में बाबाजी की कुटी के पास एक मोटरसाईकिल सवार को जांच के लिए रोका जिनके पास से स्मैक बरामद किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि राम कुमार राय एवं मो० अबु नसर उर्फ लड्डु को पकडा गया तथा तलासी ली गई। जिनके पास से कुल 16 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद किया गया।श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोहम्मद रऊफ निवासी इस्तमा टोला के घर पर छापेमारी की गई जिसके आवास से 8 लाख 36 हजार 400 रुपए बरामद किया गया जो कि स्मैक के धंधे से ही अर्जित किया गया था ।
मामले में रउफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।श्री कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।पुलिस की करवाई के बाद नशे के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है वही बुद्धिजीवी वर्ग पुलिस के कार्यशैली की प्रशंसा कर रहे हैं।


























