संगठन सृजन साथी अभियान के तहत कांग्रेस नेत्री को बनाया गया पूर्णिया शहरी क्षेत्र का प्रभारी

SHARE:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मनसाही/कटिहार – बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन सृजन साथी अभियान हेतु जिला प्रभारी की सूची जारी कर दी हैं। इस सूची में कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता को पूर्णिया शहरी क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं।

इस मौके पर कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के संकल्प के साथ कांग्रेस परिवार विस्तार के लिए पूर्णिया शहरी क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने ओर मुझ पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश नेतृत्व का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूं पार्टी को मजबूती प्रदान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

पूर्णिया के देव तुल्य जनता एवं मजबूत कार्यकर्ताओं के साथ मिलजुल कर हर वक्त हम लोग के साथ खड़े रहेंगे और पार्टी ने जो विश्वास जताया हैं उस पर खरा उतरेंगे। साथ ही कटिहार जिले के कांग्रेस पार्टी के वरीय पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!