शादी की लालच में गयी अधेड़ की जान,शादी का प्रलोभन देकर धोखे से की गयी बद्री महलदार की हत्या – डीएसपी

SHARE:

बद्री महलदार की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्रकार वार्ता में घटना का किया खुलासा

मनिहारी /कटिहार – फरवरी माह में प्रखंड क्षेत्र के धुरियाही पंचायत के मलकाईन मौजे में मकई खेत से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। मकई खेत से बरामद अधेड़ व्यक्ति की शव की शिनाख्त पूर्णियां घोरघट क्षेत्र के बद्री महलदार के रुप में की गयी थी।

सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार ने मौके पर दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे मे ले लिया था। इस संदर्भ मे मनिहारी थाना में अज्ञात के विरूद्ध कांड संख्या 45/2026 दिनांक 20.02.2026 दर्ज कर अनुसंधान आरंभ की गयी थी। उक्त आशय की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे दी ।

जानकारी दी कि पुलिस ने तकनीकी,वैज्ञानिक अनुसंधानों के सहारे प्राप्त ठोस साक्ष्य के आधार पर सोमवार को मनिहारी पुलिस ने उक्त हत्याकांड में शामिल पूर्णियां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रौतारा निवासी हरिचरण साह के पुत्र सदानंद साह को गिरफ्तार कर लिया।पकडाये आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक बद्री महलदार विदूर थे। उनकी पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी थी।

इस वारदात का मुख्य आरोपी मुफ्फसिल थाना पूर्णियां क्षेत्र निवासी ध्रुव ततमा ने अपनी साली से शादी कराने का झांसा देकर पेशे से मछली कारोबारी बद्री महलदार को मनिहारी थाना क्षेत्र के धुरियाही पंचायत के आदिवासी टोला ले आया।

शादी की अरमान लिये निकले बद्री महलदार के पास एक लाख से अधिक नकदी भी थी। डीएसपी बिनोद कुमार ने कहा कि नकदी हड़पने की नियत से ध्रुव ततमा और उसके साला ने बद्री महलदार की धारदार हथियार से मारकर हत्याकर शव मकई खेत में छिपा दिया। डीएसपी ने कहा कि घटना मे शामिल अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई