डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय निर्देश के आलोक में कनीय अभियंता रजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम द्वारा की गई छापेमारी में अवैध रुप से बिजली उपभोग करते चार उपभोक्ता धराया है।
इस बाबत कनीय अभियंता श्री सिंह ने बताया कि राजस्व संग्रहण एवं अवैध बिजली उपयोग को लेकर वाणिज्य एवं घरेलू परिसर की जांच की गई जांच के क्रम में रायपुर पंचायत के पड़रिया गांव में संजय कुमार पिता राजेश चौधरी, दिलीप मंडल पिता बलदेव प्रसाद मंडल,महेशपुर पंचायत के पटहरा गांव में नरेश प्रसाद यादव पिता बैद्यनाथ यादव और डंडखोरा पंचायत के मुस्लिम टोला मोहल्ले में शबीरन खातुन को सर्विस तार को मीटर से बायपास कर बिजली उपभोग करते पाया गया है।
जेई ने बताया कि इनके कृत्य से विभाग को लगभग 65,000 रुपये राजस्व की क्षति हुई है।उन्होंने बताया कि सभी जगहों से एक-एक मीटर सर्विस तार जब्त करते हुए चारो के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्रथमिकी दर्ज करा दी गई है। डंडखोरा थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि जेई से प्राप्त आवेदन के आधार पर उपरोक्त चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।



























