नाबालिग युवती के गायब होने से दो पक्षों में जमकर मारपीट

SHARE:

कदवा /कटिहार – कदवा थाना क्षेत्र के परभेली पंचायत के हचलपुर गांव से रहस्यमई तरीके से एक 14 वर्षीय नाबालिक युवती के गायब हो जाने के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के पांच से छह लोग घायल हो गए।घायलों में कमरून (55), मोहम्मद जहांगीर(50),फूलों खातून,शेर खान, मसूब राजा यास्मीन खातून शामिल है।

जिसमें एक पक्ष के जहांगीर एक पक्ष के कमरून के सिर में गंभीर चोट आई है ।दोनों गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है।

घटना संध्या छह बजे की है।दोनों पक्षों द्वारा तलवार बंदूक लोहे का पाइप आदि से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया मामले की जानकारी मिली है।कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!