शिक्षक के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर,शोक संवेदना व्यक्त

SHARE:

फलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के बसमती हरि मंडल उच्च विद्यालय पोठिया में कार्यरत शिक्षक सुकुमार महलिया (50) के असामयिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।रविवार को अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया।उनके निधन की खबर पैतृक गांव भंगहा में मिलते ही पूरा गांव मातमी सन्नाटा में तब्दील हो गया।

दिवंगत सुकुमार अपने दायित्वों के प्रति हमेशा सजग रहते थे और समय के पाबंद शिक्षक माने जाते थे।उनके निधन से विद्यालय परिवार,छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है।निधन की सूचना मिलते ही बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सन्नी सौरभ,पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरा लाल मंडल,शिक्षक राकेश साह मृतक के आवास पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

वहीं बीडीओ ने बताया कि दिवंगत शिक्षक जनगणना कार्य में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थे।साथ ही मखिया प्रीति पटेल, शिक्षक चंदन कुमार,वीरेंद्र कुमार,सलीम,अवधेश कुमार, अनुज कुमार ठाकुर सहित दर्जनों शिक्षकों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर दुःख प्रकट किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!