किशनगंज /बहादुरगंज/निसार अहमद
किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अजीम नेशनल स्कूल के समीप नेशनल हाईवे 327 ई पर हुआ जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
मृतकों की पहचान
सकोर वार्ड नंबर 3 निवासी मुंतज़िर आलम 35 और दानिश आलम पिता अमीनुद्दीन के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाई किसी कार्य से वापस घर लौट रहे थे,इसी दौरान सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी डंपर में उनकी बाइक टकरा गई और मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कंपनी की डंपर थी ।स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

























