बंगाल के 9 वे मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी,पद और गोपनीयता की दिलवाई गई शपथ

SHARE:

डेस्क:शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई गई।राज्यपाल आर एन रवि के द्वारा उन्हें शपथ दिलवाई गई।

श्री अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9 वे मुख्यमंत्री बन गए है।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,राजनाथ सिंह के साथ साथ दर्जनों केंद्रीय मंत्री और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।उनके साथ ही भाजपा नेता दिलीप घोष, अग्जीमित्रा पॉल,अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू, निशिथ प्रामाणिक को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई।इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था।गौरतलब हो कि सुबह से ही भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं के ब्रिगेड मैदान पहुंचने का सिलसिला जारी था।समर्थक हाथों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए हुए ब्रिगेड मैदान पहुंचते देखे गए ।जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला मैदान में पहुंचा पूरा मैदान जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।पूरे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ब्रिगेड मैदान में समर्थक मोदी जिंदाबाद,शुभेंदु अधिकारी जिंदाबाद का नारा लगाते दिखे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई