कोलकाता :शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को नेता चुन लिया गया।जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।गौरतलब हो कि विधायक दल की बैठक में केंद्रीय प्रवेक्षक के रूप में गृहमंत्री अमित शाह मौजूद थे।जिन्होंने श्री अधिकारी को नेता चुने जाने की घोषणा की ।विद्यायक दल का नेता चुने जाने के बाद श्री शाह ने उन्हें कमल फूल का माला पहना कर सम्मानित किया ।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,भारत माता की जय के जयकारों से पूरा बैठक स्थल गूंज उठा।
गौरतलब हो कि आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी को नेता चुने जाने की खबर मिलने के बाद समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।समर्थक जश्न मनाते दिखे ।गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की आत्मा सच में प्रसन्न हो रही होगी। उन्होंने कहा कि 0 सीट से 207 सीटों तक की बंगाल में भाजपा की यात्रा जितनी ज़बरदस्त रही है, उतनी ही संघर्षपूर्ण भी रही है।
मैं आज दिल की गहराई से भाजपा के सभी शहीद कार्यकर्ताओं को नमन करता हूँ।मोदी जी ने कहा था कि पश्चिम और पूरब में समान विकास होना चाहिए।जिन लोगों ने अंग, बंग, कलिंग यानी पूरे पूरब को विकास से दूर रखा, उन्हें जनता ने सत्ता से बेदख़ल कर दिया है।

























