सहयोग शिविर को लेकर बीडीओ ने की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार–19 मई को भमरैली पंचायत में आयोजित होने वाली सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित बैठक में प्रखंडस्तरीय विभागीय पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ एवं संवेदनशील बनाकर आमजनों की समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण के उद्देश्य से सभी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में इसकी शुरुआत 19 मई को भमरैली पंचायत से शुरु होगी।उन्होंने कहा कि पंचायत मुख्यालय में लोगों आवेदन प्राप्त करने के लिए कार्यपालक चंदन कुमार को नामित किया गया है।वे कार्यापालक अवधि में आम जनों से आवेदन प्राप्त करेंगे।विभागीय पदाधिकारियों का दायित्व है कि अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का 19 मई को शिविर में समाधान कर देंगे।

शिविर में आधार कार्ड,जाति -निवास’-आय -प्रमाण पत्र,
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,राशन कार्ड , जॉब कार्ड ,वोटर कार्ड ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन आवास, शौचालय बिजली नल जल सहित अन्य योजनाओ संबंधित आवेदन प्राप्त किया जाएगा।उन्होंने पंचायतवासियों से अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पंचायत कार्यालय में जमा करने की अपील की है।

बैठक में अंचल अधिकारी सादी रउफ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता सहित पंचायती राज, मनरेगा, स्वच्छता,बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई