मनसाही में वृद्ध के लिए वृद्धा पेंशन के केवाईसी कार्य सुस्त पड़ा

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में वृद्धा पेंशन को लेकर जीवन प्रमाणिक कार्य कर्मियों को द्वारा कछुए की चाल पर चल रही हैं। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार जीवन प्रमाणिक को लेकर पत्र जारी करते हुए पत्र में 30 अप्रैल से 30 मई तक की समय सीमा निर्धारित की गई है ।

मनसाही के सातों पंचायत के पंचायत भवन में शिविर के माध्यम से जीवन प्रमाणिक कार्य करने का दिशा निर्देश दिया गया हैं,मगर निचले स्तर के कर्मियों द्वारा समय पर नहीं पहुंचाना और कम संख्या में कर्मियों की उपस्थित के कारण कार्य पूर्ण रूप से नहीं हो पाता हैं।

जिसके कारण आठ दिनों के अंदर मात्र 717 लोगों का ही जीवन प्रमाणिक कार्य किया गया हैं जबकि शेष 2443 व्यक्ति का अभी भी जीवन प्रमाणीकरण होना हैं।इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने कहा कि अगले दिन से सभी पंचायत भवन में कार्यरत कर्मियों की जांच कराई जाएगी जो अनुपस्थित रहेंगे उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान कुरेठा पंचायत भवन में लगे शिविर में पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, कचहरी सचिव कृष्णदेव प्रसाद सिंह,सुपरवाइजर छोटू कुमार गोस्वामी,कार्यपालक सहायक शिशिर कुमार,विकास मित्र कौशल ऋषि,पर्यवेक्षक श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई