नदी मार्ग में सुरक्षित यात्री फेरी सेवा की मांग

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी को मांगपत्र सौंपकर मनिहारी – साहिबगंज झारखंड के बीच जनहित में यात्री फेरीसेवा बहाल करने की मांग की है। मनिहारी घाट से नदी मार्ग से साहिबगंज जाने का सुगम मार्ग वर्षों से रहा है।

इन घाटों से पूर्व में यात्री फेरी सेवा क्रियाशील रहने से सीमांचल व झारखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में यात्री पार उतरते थे। लेकिन विगत कुछ महीने से फेरीसेवा बाधित रहने से लोगों को भय के साये में नाव के सहारे पार उतरने की विवशता है।

दोनों ही ओर गंगा किनारे के वाणिज्य व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा।श्री यादव ने व्यापक जनहित में मनिहारी- साहिबगंज के बीच यात्री फेरीसेवा सहित मालवाहक फेरी सेवा बहाली की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई