कटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने तहेदिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉ. सुशील कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई मंत्रिपरिषद बिहार के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि नई टीम राज्य के युवाओं, किसानों, महिलाओं, छात्रों एवं समाज के हर वर्ग के हित में प्रभावी कार्य करते हुए बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मंत्रीगण अपने अनुभव, कार्यक्षमता एवं जनसेवा की भावना के बल पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा बिहार सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकसित एवं समृद्ध बिहार के सपनों को साकार करने का कार्य करेंगे।डॉ. सुशील कुमार सुमन ने विशेष रूप से सीमांचल की बेटी एवं वरिष्ठ नेत्री सह धमदाहा विधायक श्रीमति लेशी सिंह को मंत्रिपरिषद में स्थान मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे सीमांचल एवं कटिहार जिले के लिए गौरव और सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा कि लेशी सिंह लगातार क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रही हैं और उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने से सीमांचल के विकास को नई गति मिलेगी। हालांकि डॉ सुमन ने कटिहार जिले को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर निराशा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कटिहार जैसे महत्वपूर्ण जिले को मंत्रिपरिषद में उचित स्थान नहीं मिलना स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की भावनाओं के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में कटिहार जिले को सरकार एवं संगठन में समुचित सम्मान और प्रतिनिधित्व अवश्य मिलेगा।राज्य नागरिक परिषद के महासचिव सूर्यदेव मंडल ने भी सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई मंत्रिपरिषद राज्य के विकास और सामाजिक समरसता को नई दिशा प्रदान करेगी।बधाई देने वालों में जदयू नेता शिवप्रकाश गारोदिया, नरेश शर्मा,संजय सिंह,अशोक कुशवाहा, दीपक कुमार,मुजीबुर्रहमान,शाहिद इकबाल,मोहन सिंह,रणधीर जायसवाल,प्रिंस सिंह,संतोष अग्रवाल, सरिता देवी,अभिषेक सिंह, रेखा साह, अंकित सिंह, बीना, खुशबू झा, टिंकू मंडल, नंदनी ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।




























