वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआत

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।हरिनाम संकीर्तन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। संकीर्तन को सफल बनाने के लिए आधा दर्जन से अधिक कीर्तन मंडली को लगाया गया हैं। वहीं संकीर्तन के दौरान रामायण पाठ, रासलीला एवं हवन कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।

संकीर्तन स्थल पर देवी देवताओं के लीला करते हुए कई प्रतिमाएं भी लगाए गए हैं। यज्ञ स्थल पर जैसे-जैसे भक्तों की भीड़ बढ़ रही हैं वैसे-वैसे यज्ञ स्थल के आसपास का मैदान मेले का रूप लेते जा रहा हैं।

खाद्य पदार्थ के साथ-साथ श्रृंगार सामग्री,बच्चों के खिलौने एवं झूले आदि की दुकान यज्ञ स्थल की शोभा और भीड़ बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। यज्ञ को सफल बनाने के लिए स्थानीय कमेटी सदस्य तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई