विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित नयारा पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जांच की गई ।
जिसमें जिला अपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड अपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी जांच के दौरान उपस्थित रहे l जिला अपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जांच में दो मुख्य बातें निकल कर सामने आई हैं पहली पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 20% तक पाई गई और दूसरी अधिक बारिश की वजह से टंकी में पानी घुस गया हैं साथ ही अधिकारी ने बताया कि अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है
वहीं मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि जांच को प्रभावित करने के लिए पानी का बहाना बताया जा रहा है l ज्ञात हो कि टेढ़ागाछ प्रखंड के नयाबस्ती मुशहारा स्थित टेढ़ागाछ-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर संचालित नयारा पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचने का आरोप लगाकर कुछ उपभोक्ताओं द्वारा सोमवार की शाम को हंगामा किया गया था । स्थानीय मोटरसाइकिल चालकों ने आरोप लगाया था कि पेट्रोल पंप पर तेल की गुणवत्ता काफी खराब है जिस कारण उनकी गाड़ियों के इंजन पर असर पड़ रहा हैं ।
इस घटना से आक्रोशित वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप परिसर में ही पंप संचालक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की थी । प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मिलावटी पेट्रोल के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय की भी हानि उठानी पड़ी है। सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच क कर स्थिति को संभाला था l स्थिति को नियंत्रण में रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पेट्रोल पंप परिसर में दो ग्रामीण पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई थी l
























