भारत नेपाल सीमा से चीनी नागरिक गिरफ्तार, एसएसबी ने किया पुलिस के हवाले 

SHARE:

अररिया /अरुण कुमार 

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।जोगबनी चेकपोस्ट पर उसकी गिरफ्तारी उस वक़्त हुई जब वो भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

 सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 56वीं वाहिनी ने यह कारवाई की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के कार्यक्षेत्र में तैनात ड्यूटी पार्टी ने सतर्कता दिखाते हुए संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान झोउ हुआन (जन्म तिथि: 20 जनवरी 1985, जन्म स्थान: हुनान, चीन) के रूप में हुई।

आव्रजन (इमिग्रेशन) अधिकारियों के साथ संयुक्त जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त चीनी नागरिक बिना किसी वैध वीज़ा के नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर

रहा था।

पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी को जोगबनी थाना, जिला अररिया (बिहार) के हवाले कर दिया गया है, जहां उससे आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, और किसी भी संदिग्ध को बख्शा नहीं जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!