किशनगंज: श्री जैन तेरापंथ भवन में आयोजित “सर्वत्र शतरंज किशनगंज FIDE रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026” का भव्य समापन हुआ। किशनगंज चेस क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश भर के शतरंज खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज के विधायक (MLA) कमरुल होदा उपस्थित थे।
उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेलों से मानसिक विकास होता है और किशनगंज में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट होना गर्व की बात है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रेड क्रॉस किशनगंज के सचिव मिक्की साह और हेलो किड्स स्कूल के डायरेक्टर मुदब्बीर अहसन भी मौजूद थे।
किशनगंज चैस क्लब के सचिव सुबेदु चक्रवर्ती ने बताया
मुख्य परिणाम:
चैंपियन: अंकित दास (जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल) – 8.5 अंक (इनाम: ₹10,000 + ट्रॉफी)
रनर-अप: सम्यक धरेवा – 8 अंक (इनाम: ₹7,000 + ट्रॉफी)
तीसरा स्थान: नैय्यक विश्वास – 7.5 अंक (इनाम: ₹5,000 + ट्रॉफी)
टूर्नामेंट में अलग-अलग श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए गए। बेस्ट रेटिंग (1600-1799) में शुभम कुमार प्रथम रहे, वहीं महिला श्रेणी में सुमेधा रॉय ने बाजी मारी।
किशनगंज श्रेणी में सौरभ कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। चीफ आर्बिटर (Chief Arbiter) आई.ए. नंद किशोर की देख-रेख में टूर्नामेंट निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सजीदर रहमान, बासुकीनाथ गुप्ता, रोहन कुमार ,मुकेश कुमार , अमन गुप्ता , सत्यम साह, उदय शंकर दुबे तथा अभिषेक मण्डल मौजूद थे

























