ममता बनर्जी को मिली करारी शिकस्त,15 हजार से अधिक वोटों से हारी चुनाव

SHARE:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख नेता ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। भवानीपुर विधानसभा सीट से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव परिणाम के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को लगभग 15,114 वोटों के अंतर से पराजित किया। सुवेंदु अधिकारी को कुल 62,012 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 46,898 वोट प्राप्त हुए।


भवानीपुर सीट को लंबे समय से ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, ऐसे में यहां से मिली हार को राजनीतिक रूप से बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। मालूम हो कि तृणमूल कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को 207 जबकि टीएमसी को सिर्फ 80 सीट मिली है।ममता बनर्जी को मिली हार के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया और कहा कि भबनीपुर के लोगों को सलाम। उनके जनादेश ने यह साफ़ कर दिया है कि एक अराजक शासक का क्या हश्र होता है।भाजपा को मिली प्रचण्ड बहुमत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई