कदवा/कटिहार – शराबबंदी कानून को सफल बनाने को लेकर कदवा पुलिस की बढी सक्रियता से शराबियों तथा तस्करों के बीच भय का माहौल व्याप्त है।लेकिन फिर भी चोरी-छिपे शराब का सेवन और व्यवसाय जारी है।हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कदवा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि भर्री पंचायत के देवगांव संथाली टोला में शराब बिक्री की गुप्त सूचना के सत्यापन को गई ।
पुलिस टीम द्वारा संथाली टोला देवगांव में छापेमारी अभियान चलाया गया।छापेमारी के दौरान रुपलाल हेम्ब्रम (30), पिता तल्लू हेम्ब्रम को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।वहीं लाला हेम्ब्रम (35) पिता मरांग हेम्ब्रम के घर की तलाशी में 50 लीटर देशी शराब बरामद हुआ।
जबकि मौका का फायदा उठाते हुए तस्कर लाला हेम्ब्रम फरार होने में सफल हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस 70 लीटर देशी शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर रूपलाल हेम्ब्रम को लेकर थाना आई।जहाॅ दोनों तस्कर के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।





























