मोटर, बाईक के साथ चार चोर गिरफ्तार
डंडखोरा/कटिहार – थाना क्षेत्र में बहियार से मोटर चोरी की घटना से किसानों को राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है। पुलिस ने इसी को लेकर थाना में दर्ज कांड संख्या 60/26 में चोरी किये गये 02 मोटर एवं एक मोटरसाइकिल के साथ 4 चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जाता है कि मोटर चोरी से बचाने के लिए रखवाली करते ग्रामीणों ने संदिग्धावस्था में बहियार में घूमते चार लोगों को पकड़कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने पहुंचकर चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आरोपियों की शिनाख्त पर पूर्व में चोरी हुए दो मोटर बरामद कर लिया।
इस बाबत अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह ने बताया कि हिमांशु कुमार, पिता-स्वo गुणांनद महतो, कपिल पासवान, पिता- मंगल पासवान,दोनों साकिन-बोरनी थाना-डण्डखोरा.मुन्ना कुमार महतो, पिता-स्वo सत्यनारायण महतो और मनीष कुमार पिता-खगेश्वर महतो दोनों साकिन-पानसेरवा सभी जिला- कटिहार को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपियों की शिनाख्त पर चोरी हुआ दो मोटर भी बरामद कर लिया गया है। वहीं एक मोटर साइकिल भी जब्त किया गया है।वहीं स्थानीय लोगो॔ ने बहियार से मोटर चोरी की घटना में हुई वृद्धि पर चिंता जताते हुए खासकर बहियार जानेवाली सड़कों पर रात्रि गश्ती बढाने की मांग की है।मौके पर पुअनि अरविंद कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे।




























