कटिहार:एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

SHARE:

फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती के दौरान सूचना मिलने पर में एक छापेमारी दल का गठन कर रंगाकोल मूसापुर ढाबा के समीप पुलिया पर संदिग्ध रूप से किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा है।

सत्यापन के लिए आवश्यक कार्रवाई के दौरान पुअनि विवेक कुमार सिंह दलबल के साथ पुलिया के पास पहुंचा। पुलिस वाहन देख एक व्यक्ति भागने लगा। दलबल के सहयोग से पकड़ लिया गया।

व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम महंत लाल मंडल रगाकोल निवासी बताया। थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर रंगाकोल मुसापुर ढाबा के समीप संदिग्ध रूप से घटना अंजाम देने के फिराक में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी लेने पर इनके कमर से देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई