मनसाही/कटिहार – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में 2022 में कटिहार के पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के कोष से हाई मास्ट एलइडी लाइट लगाया गया था जो की मात्र छः माह चलने के बाद सभी आठों लाइट फ्यूज हो गया जो अब तक नहीं जल रहा हैं। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कटिहार के पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी 2022 में अपने कोष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही परिसर में हाई मास्ट एलइडी लाइट लगाए थे।
जिसमें कुल आठ एलईडी लाइट लगे हुए थे जिसके जलने से अस्पताल परिसर सहित आसपास का इलाका रात्रि में साफ दिखता था। लेकिन छः माह बीतते ही आठों एलईडी लाइट फ्यूज हो गया।
जिसे अब तक नहीं अस्पताल प्रशासन नही एलईडी लाइट विभाग के द्वारा इसे दुरुस्त नहीं किया गया जिससे अस्पताल परिसर में जगमग करने वाला एलईडी लाइट शोभा की वस्तु बनी हुई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने एलईडी लाइट विभाग को जल्द से जल्द इस एलइडी लाइट को रिपेयर कर चालू कराने की मांग की हैं।




























