कहीं इश्क का खूनी अंजाम, तो कहीं नदी किनारे रहस्यमयी मौत
कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड के रौतारा से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। कोढ़ा प्रखंड का रौतारा थाना क्षेत्र आज उस वक्त थर्रा उठा। जब एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर दो लाशें मिलने से सनसनी मच गई। एक तरफ उजड़ा एक नवविवाहिता का सुहाग, तो दूसरी तरफ नदी किनारे मिला एक अधेड़ का शव।
विनोदपुर पंचायत के शेखटोला में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब सोनी खातून (19) का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता पाया गया। महज 8 महीने पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, वहां आज मातम पसरा है। चर्चा है कि सोनी अपने मायके के किसी युवक से प्रेम करती थी। उस प्रेमी की शादी कहीं और तय होने की खबर ने सोनी को अंदर से तोड़ दिया था। मौके पर सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि फ़सल एफएसएल की टीम ने भी डेरा डाल दिया है।
ताकि मौत के पीछे छिपे हर राज से पर्दा उठाया जा सके। अभी पुलिस पहले मामले की गुत्थी सुलझा ही रही थी कि दानीपुर में कारी कोशी नदी के किनारे बांस की झाड़ियों में एक और लाश मिलने की खबर आई। मृतक की पहचान डेविड हासदा के रूप में हुई है। नदी का किनारा, सुनसान इलाका और फंदे से लटका शव—यह आत्महत्या है या कोई सोची-समझी साजिश ।
पुलिस फिलहाल इस पर खामोश है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एक ही दिन में दो मौतों ने रौतारा पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी शेखटोला पहुंच गए. रौतारा पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा इधर, कारी कोशी नदी के किनारे बांस के बिट्टे में एक व्यक्ति का फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान रमना रजजीगंज निवासी डेविड हासदा (50) पिता खाटू हासदा, के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रौतारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. एक ही दिन में दो शव मिलने की घटनाओं से रौतारा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच में जुटी हुई है।


























