कटिहार:18 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार,बाइक जब्त

SHARE:

तीन पियक्कड़ एवं 19 लीटर देशी शराब भी धराया

डंडखोरा /कटिहार- अवैध शराब व्यवसाय एवं पियक्कड़ों को लेकर थाना क्षेत्र में शनिवार से चलाये गये विशेष अभियान में डंडखोरा पुलिस को अलग-अलग जगहों पर सफलता मिली है। पुलिस ने जहाॅ 18 लीटर विदेशी शराब के साथ मोटरसाइकिल सवार को तस्कर को गिरफ्त में लिया तो वहीं 19 लीटर देशी शराब जब्त किया।हलांकि तस्कर भागने में सफल रहा।वहीं पुलिस ने अलग-अलग तीन पियक्कड़ों को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए एसआई रीयेश कुमार के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने बौरा-डंडखोरा पक्की सड़क पर घेराबंदी कर बीआर 39 एएम 2474 नं.के टीवीएस राइडर मोटर साइकिल सवार को रोककर तलाशी ली, तो मोटरसाइकिल से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।पुलिस विदेशी शराब , मोटरसाइकिल सहित चालक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। चालक युवक की पहचान संजीत कुमार (29), पिता हरि बोल साह, साकिन-रहिका, थाना- प्राणपुर, जिला- कटिहार के रूप में हुई है।

मोटरसाइकिल से रॉयल चैलेंजर्स व्हिस्की 750 एमएल का 12 बोतल और 375 एमएल का 24 बोतल बरामद हुआ है।उन्होंने बताया कि एक अलग घटना में पुलिस ने रायपुर पंचायत के मखना गांव के एक घर में छापेमारी कर 19 लीटर देशी शराब बरामद किया है।तस्कर भागने में सफल हो गया है।वहीं पंसेरवा में सीताराम महतो,पिता-स्व- भोला महतो के घर के पीछे देशी शराब बिक्री होने की आसूचना पर की गई छापामारी में 10 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। जबकि तस्कर फरार हो गया।

उन्होंने बताया पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में अलग -अलग अजीत उरांव (29), पिता रामनाथ उरांव; सकिन- गोरफर लक्ष्मी प्रसाद चौहान (56) पिता स्व. गणपत चौहान, सकिन नवादा, इंद्रदेव चौहान (55) पिता स्व-गेंदालाल चौहान सकिन- नवादा तीनों थाना- डंडखोरा, जिला- कटिहार को गिरफ्तार किया गया है ।उन्होंने बताया कि सभी मामलों में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई