कुरेठा से मनिया सड़क निर्माण में संवेदक की मनमानी, कारवाई की मांग

SHARE:

लोगों की जिंदगी कब मौत में तब्दील हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एन एच 81 तक सड़क जहां जर्जर हैं,तथा बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। इस खबर को लगातार चलाए जाने पर सात दिन पूर्व महादेवनगर गांव से पीसीसी ढलाई कार्य को आरंभ किया गया महज 500 मीटर पीसीसी ढलाई करने में पांच दिन बीत गए।

मगर आधा भी सड़क ढलाई नहीं कर पाए। इस लापरवाही के कारण पंकज सिंह के ईंट भट्टा के पीछे से घूमने वाले कच्ची सड़क से रोजाना आम लोग एवं रोजमर्रा सहित सरकारी नौकरी करने वाले लोग प्रत्येक दिन आवाजाही करते हैं।

मगर रविवार की दोपहर वर्षा के बाद जर्जर सड़क में वर्षा का पानी जमा होने से सड़क झील में तब्दील हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई