860 लीटर विदेशी शराब लदी दो चार चक्का वाहन को पुलिस ने किया जब्त, तस्कर फरार

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने दो अलग अलग कार मे भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने मे सफल रहे है। जहां पुलिस ने दोनों वाहन की तलाशी के बाद कुल 860 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है। पहली घटना शनिवार रात के लगभग 2 बजे की है जहां पुलिस ने ग़ुआबाड़ी पुल के समीप एलआरपी चौक की ओर से तेज रफ्तार आ रही फोर्ड कंपनी की कार नं डब्ल्यूबी 74 एसी 3768 को रोकने की कोशिश की जहां भागने के दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कार का तीन टायर ब्रस्ट कर गया।

वहीं चालक भागने में सफल रहा जिसमें कुल 474 लीटर विभिन्न ब्रांड का विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं रविवार की अहले सुबह गुप्त सूचना पर टाटा कंपनी की हेक्सा कार नं डब्ल्यूबी 12 ए आर 4455 को आजाद चौक के समीप पकड़ा गया जिसमें तलाशी करने पर विभिन्न ब्रांड की 386 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को जैसे ही शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली वैसे ही थानाध्यक्ष दिलशाद खान, एस आई रामबाबू चौधरी सहित पुलिस टीम ने सजगता के साथ वाहन चेकिंग अभियान चला कर शराब की खेप सहित वाहनों को जब्त किया है।
मामले में पुलिस टीम के द्वारा बिहार राज्य मध निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कारवाई में जुटी है। वहीं पुलिस की इस कारवाई से कारोबारियों में हड़कंप है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई