घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा वार्ड संख्या 23 में घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के मुताबिक गृह स्वामी बीते 28 अप्रैल को पूरे परिवार के साथ गांव गए थे जिसका फायदा चोरों ने उठाया और घर का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य कीमती सामान उड़ा लिया।

पीड़ित द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के मुताबिक 2 मई को पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देख कर उन्हें फोन किया जिसके बाद आज पीड़ित आनन फानन में अपने घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था ।

पीड़ित ने बताया कि सोने चांदी के जेवर के साथ साथ 10 से15 हजार रूपये नकद की चोरी हुई है ।आवेदन मिलने के बाद पुलिस फिलहाल मामले के तहकीकात में जुटी हुई है। चोरी की इस वारदात के बाद मुहल्ले वासियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई