मो अजमल/दिघलबैंक
किशनगंज में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के हत्या मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है ।रविवार को घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एसडीपीओ मंगलेश कुमार भी मौजूद रहे।इस दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।
गौरतलब हो कि शनिवार की सुबह दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर गांव स्थित एक मक्के के खेत से दो दिनों से लापता मासूम का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि “कोई भी निर्दोष नहीं फंसेगा और कोई भी दोषी बचेगा नहीं।”
पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




























